महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास में दिनदहाड़े दुकान में घुस दुकानदार पर फायरिंग की घटना हुई है। गनीमत रही कि गोली दुकानदार के हाथ पर लगी। घटना के बाद आरोपी हमलावर बोलेरो पर सवार होकर फरार हो गया।
महेंद्रगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। वीरवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव भोजावास बस स्टैंड पर स्थित एक दुकानदार पर बोलेरो सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार घायल हुआ है। घायल की पहचान गांव भोजावास के सनोज भोजावास के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सनोज भोजावास ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अटेली की तरफ से एक बोलेरो आई, जिसमें 5 से 7 युवक सवार थे। इसमें से एक युवक गाड़ी से उतरा और उसकी दुकान में घुस गया। उसने सिर पर गोली मारने का प्रयास किया। सनोज ने अपना बचाव करने किया तो गोली उसके दाएं हाथ पर लगी। आरोपी दुकान से भागकर गाड़ी में सवार हो गया। बोलेरो को वहां से खैराणा की तरफ भगा ले गए।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद सनोज ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उप नागरिक अस्पताल लाया गया। डीएसपी दिनेश कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।