फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: मनी एक्सचेंज की दुकान पर फायरिंग, एक बाइक पर आए थे तीन हमलावर; दागी सात गोलियां

Sat, 14 Mar 2026 04:29 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में मनी एक्सचेंज की दुकान पर फायरिंग का मामला आया है। यहां हमलावरों ने दुकान के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे मौके पर दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
मनी एक्सचेंज दुकान पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर बाद सवा तीन बजे असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने कार्यालय के शीशे पर बाहर से ही सात राउंड फायर किए। कार्यालय संचालक ने बदमाशों की रेकी करने का पता चलने पर आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। वह टीम के कहने पर पुलिस थाने में शिकायत देने गया था।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज 

बेखौफ बदमाशों ने इस बीच कार्यालय पर गोली चला दी। डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी।

मॉडल टाउन निवासी श्याम लाल मिगलानी ने बताया कि उनका असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के साथ हास्ट फॉरेक्स मनी एक्सचेंज के नाम से कार्यालय है। यहां उनके भांजे हरीश बैठते हैं। हरीश ने बताया कि वह शनिवार को कार्यालय में थे। तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और कार्यालय के सामने रूके। वे इसके कुछ देर बाद चले गए। तीन बार कार्यालय के चक्कर लगाए। शक होने पर पड़ोस में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक ने हरीश को इसकी जानकारी दी। उन्होंने करीब ढाई बजे डायल 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि आरोपी चाय की दुकान पर बैठे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो वे वहां से निकल गए। डायल 112 की टीम ने थाने में शिकायत देने की बात कही। इसके बाद वह थाने में शिकायत देने के लिए चले गए। करीब सवा तीन बजे जब वह वापस आए तो कार्यालय में वह उनका एक कर्मचारी और परिवार की एक महिला मौजूद थी। उसी समय कार्यालय के शीशों पर गोली लगने की आवाज आई। वे डर के मारे नीचे बैठ गए। बदमाशों ने शीशे पर सात गोली मारी और मोटरसाइकिल से असंध नाके की तरफ भाग गए। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इनके बाद डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स सीआईए की तीनों टीमों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आसपास की दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मनी एक्सचेंज कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों को लगाया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इनमें संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें