रतिया क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव हुक्मवाली खुनन के बीच सरदूलगढ़ रोड स्थित खूनन माइनर से एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
ऑपरेटर ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव हुक्मवाली में कार्यरत ऑपरेटर मेवा सिंह ने खूनन माइनर में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नागपुर चौकी से जांच अधिकारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकाला।