फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत में भयंकर आग: कपड़े के वेस्ट के गोदाम में लाखों का माल राख, 11 फायर टेंडर बुझाने में जुटे

Mon, 01 Jul 2024 08:36 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में सोमवार सुबह कपड़े के वेस्ट के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। 
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में सोमवार सुबह आगजनी की बड़ी घटना हुई है। पानीपत के वार्ड नंबर 16 के विकास नगर एरिया की गली नंबर 23 स्थित कपड़े के वेस्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार अल सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि दमकल कर्मियों को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से गोदाम में रखा वेस्ट कारोबारी का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अल सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी थी। वेस्ट कारोबारी विनोद गर्ग को इसकी सूचना गोदाम मालिक ने सुबह करीब 4:00 बजे दी। अब तक दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है लेकिन आज पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल भी आग इतनी भीषण है कि उसने आसपास के घरों की दीवारों को भी तपा दिया है। गोदाम की कंक्रीट की छत भी गिरने वाली है। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उसे समय गोदाम के अंदर कोई नहीं था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें