फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग, लिथियम बैटरी में हुआ जोरदार धमाका; लाखों का नुकसान

Tue, 09 Jun 2026 04:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दो मंजिला भवन की ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच चुकी थी। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के केडीबी रोड बीआर चौक पर मंगलवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में अचानक आग लग गई, जिससे कईं स्कूटियां व बैटरियां जलकर राख हो गईं। आग लगने से शोरूम संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, शोरूम में काम कर रहे कई कर्मी अपनी जान बचाकर भागे।  
विज्ञापन


दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दो मंजिला भवन की ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच चुकी थी। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मच गई। वहीं, पुलिस ने आनन-फानन में घटनास्थल के पास से वाहनों का गुजरना बंद कर दिया। ।

बताया जा रहा है कि एक मैकेनिक बारना के रहने वाले रिंकू द्वारा 61 हजार रुपये में खरीदी गई नई स्कूटी को तैयार कर रहा था। इसी दौरान लिथियम बैटरी में पहले स्पार्किंग हुई फिर धमाका हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि इसके बाद कईं बैटरियां फटने लगी और आग भड़क गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें