फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से लूटे पचास हजार

Sat, 26 Oct 2013 10:16 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह एक पेट्रोल पंप से कुछ बदमाश पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से पचार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। ये लुटेरे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने पहले तो सेल्समैन को गाड़ी में तेल डलवाने का बहाना बनाकर इशारा कर बुलाया और बाद में उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा कर उससे पचास हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

घटना शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हुई। घटना से करीब दस मिनट पहले पुलिस की पीसीआर भी वहां से गुजरी थी। बाद में पेट्रोल पंप मालिक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लुटेरों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


इस दौरान पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं चल रहे थे। वहीं, इस मामले में मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए रेवाड़ी रोड स्थित उमेद सिंह पेट्रोल पंप के मालिक जगबीर ने बताया कि घटना के समय वह सो रहा था। घटना के बाद जब उसे सेल्समैन ने जगा कर घटना की सारी जानकारी दी तो उसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में झज्जर सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी धर्मपाल राठी का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें