फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मरवाकर ससुर-साले को फंसाया

Thu, 26 Dec 2013 08:33 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड क्षेत्र में कार सवार युवक पर गोली चलाकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बनाए गए ससुर व साले को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस की जांच में मामला झूठा पाया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने ससुर व साले को फंसाने के लिए दोस्त से अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव अनंगपुर में रहने वाले आरुणी उर्फ सोनू ने थाना सूरजकुंड पुलिस को बताया था कि 16 अगस्त को वह सेक्टर-21डी से कार में सवार होकर अपने गांव अनंगुपर जा रहा था। आरोप था कि जैसे ही वह सूरजकुंड़ रोड पर सिद्धदाता आश्रम के समीप पहुंचा तो अचानक एक वेगनआर कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे खड़ा कर दिया। जबकि एक अन्य गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे खड़ी हो गई।

वेगनआर कार में सवार उसके साले राहुल वालिया व ससुर रविंद्र व इनके साथ आए अन्य लोगों ने उसके ऊपर पिस्तौल से गोली चला दी। एक गोली आरुणी उर्फ सोनू के पेट में लगी और वह घायल हो गया। सोनू के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की। जांच में सोनू द्वारा रची गई कहानी झूठी निकली।
विज्ञापन

अनखीर चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि पत्नी के न आने पर सोनू परेशान था और वह उसे किसी भी तरह वापस लाना चाहता था। जिसके चलते उसने अपने दोस्त रामवीर से अपने ऊपर गोली चलवा कर ससुर व साले को फंसाने की साजिश रच डाली। वारदात के समय ससुर व साले की लोकेशन वारदात स्थल पर नहीं पाई गई।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। इसके बाद उसके दोस्त रामवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें