रतिया। गांव बादलगढ़ में रविवार को भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गुरतेज सिंह की स्मृति में ग्रामस्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक समिति चेयरमैन विकास भवानी खेड़ा और सरपंच सतगुर चहल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि विकास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ युवाओं को सही दिशा देते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए।
सरपंच सतगुर चहल ने गुरतेज सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ खड़ी है।
इस मौके पर मास्टर अनिल कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य अमन, सुखदेव सिंह, विकास मेहता, निक्का सिंह, जग्गा सिंह, डॉ. कुलवंत और गगू गिल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-12 बालिका वर्ग: किरण कौर प्रथम, सीरत कौर द्वितीय और धारसूल की मन्नत तृतीय रही।
अंडर-12 बालक वर्ग : रतिया के हरविंदर सिंह प्रथम, भरपूर के मुकेश द्वितीय और बादलगढ़ के गुरनूर तृतीय रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग : सरदारेवाला की संजना प्रथम, कोमल द्वितीय और धारसूल की दीक्षा तृतीय रही।
अंडर-14 बालक वर्ग : सोनीपत के हर्ष प्रथम, बबनपुर के गुलशन द्वितीय और कलोठा के वंश तृतीय रहे।
अंडर-18 बालिका वर्ग : धारसूल की रमनप्रीत प्रथम, सरदारेवाला की संजना द्वितीय और बादलगढ़ की सिमरन तृतीय रही।
अंडर-18 बालक वर्ग : साधनवास के दीपक प्रथम, फतेहाबाद के पुष्कर द्वितीय और बादलगढ़ के सोनू तृतीय रहे।
ओपन 1600 मीटर दौड़ : नरवाना के बिल्लू प्रथम, राहुल द्वितीय और जाखल के समीर तृतीय रहे।
गांव बादलगढ़ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक