फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवाओं ने दौड़ लगा लिया नशामुक्त टोहाना का संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नशे के ​खिलाफ मैराथन में दौड लगाते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। सूचना विभाग
विज्ञापन
टोहाना। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए रविवार को टोहाना में ड्रग फ्री टोहाना एथलेटिक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हजारों युवाओं ने नशा विरोधी दौड़ में हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने और टोहाना को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और युवाओं के साथ मैराथन में भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। सांसद ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। इस अवसर पर एसडीएम आकाश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, रोडवेज जीएम मनोज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
युवाओं से कौशल विकास पर ध्यान देने की मांग

सांसद ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी जयभगवान और उनकी टीम की ओर से किया गया। हरियाणवी सिंगर नवीन पूनिया और कबड्डी खिलाड़ी शीलू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें