फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की अस्थियां बहाने गया युवक डूबा

Tue, 20 May 2014 12:06 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल स्थित भाखड़ा नहर के पुल पर अपनी दादी की अस्थियां प्रवाहित करने गया युवक खुद नहर में बह गया जबकि दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


    
 बलियाला गांव के ढाणी के रहने वाले लखविंद्र की दादी का निधन हो गया था। रविवार को उसकी दादी की अंतिम अरदास थी और सोमवार को लखविंद्र अपने परिजनाें के साथ अंतिम अरदास में बची सामग्री व अन्य समान को प्रवाहित करने के लिए अपने रिश्तेदाराें के साथ नंगल के भाखड़ा पुल पर आया था और सामग्री व अन्य सामान को प्रवाहित करने के लिए लखविंद्र व उसका चचेरा भाई हरबंस तथा लखविंद्र की बुआ का लड़का सन्नी पानी में चले गए लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते तीनाें बह गए।

सन्नी अच्छा तैराक है इस कारण वह संभल गया और बाहर आ गया। उसने हरबंस को भी बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक लखविंद्र काफी दूर चला गया था। लखविंद्र के डूबने की जानकारी गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे व बाहमनवाला चौकी से पुलिस को भी सूचना  दी गई। बाद में गोताखोराें को बुलाकर भी लखविंद्र को ढूंढा गया लेकिन सोमवार देर शाम तक नंगल पुल से लगभग 4 किलोमीटर तक लखविंद्र का कोई पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण व परिजन लखविंद्र को तलाशने के लिए लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें