फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में युवक डूबा, पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी

विज्ञापन
भूना।गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में पुल पर लगाया गया लोहे का जाल
विज्ञापन
भूना खैरी पुल के पास रविवार दोपहर बाद भाखड़ा नहर में नहाते समय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक को बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए। हालांकि उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार दलबल समेत मौके पर पहुंचे। गोताखोर सुरेंद्र सोनी व कई युवा भाखड़ा नहर के पानी में डूबे युवक की तलाश के लिए प्रयास तेज किए हुए है। गोरखपुर के पास डूम्मा वाले पुल पर लोहे का जाल लगाया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन के वार्ड नंबर 14 के रूल्हनिया धर्म कांटे वाली गली भूना निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र रामचंद्र रविवार की दोपहर को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। अजय ने जैसे ही भाखड़ा नहर में छलांग लगाई तो वह पानी में डूब गया। जब अजय कुछ देर तक पानी के ऊपर नहीं आया तो मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उसे तलाशने की कोशिश की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई। पानी में डूबे युवक अजय के पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि रामचंद्र हैड़ी के दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा विजय कुमार बीकानेर मिष्ठान भंडार रतिया में नौकरी कर रहा है। छोटा अजय कुमार पढ़ाई कर रहा था। रविवार को भीषण गर्मी होने के कारण घर से बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने गया था, जो पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश के लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और गोरखपुर के पास लोहे का जाल लगा दिया गया है। गोताखोर सुरेंद्र सोनी सहित कई लोगों की मदद से अजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें