फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक निगलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना-टोहाना मार्ग पर गांव बुवान के निकट स्थित खेतों में एक युवक की कीटनाशक का सेवन करने से मौत हो गई। युवक की पहचान मूल रूप से गांव ढाणी सांचला एवं हाल आबाद भूना के वार्ड नंबर 3 निवासी 32 वर्षीय रामनिवास पुत्र रामसिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सब इंस्पेक्टर खेता राम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के अनुसार रामनिवास काफी दिनों से आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहता था। वीरवार रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब घर पर खाना खाने के बाद बाइक पर गया था और देर रात्रि तक भी नहीं लौटा। वहीं शुक्रवार सुबह खेत के पड़ोसियों ने भूना पुलिस को खेतों में लावारिस शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त रामनिवास के रूप में हुई। घटनास्थल पर पुलिस को स्प्रे व मोटर साइकिल बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें