रतिया। रतिया शहर के वार्ड नंबर 12 की शिमलापुरी कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रही है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने परिजनों के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता पाला सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरदीप पिछले पांच सालों से क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला में रहता है। रविवार शाम को वह उनसे मिलने आया था और रात को खाना खाकर घर से चला गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उसके बेटे ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की है।