फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को 70 ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी राम के रूप में हुई है, आरोपी रोडवेज बस में हेरोइन लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, यहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मामले के मुताबिक एएनसी टीम के महेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान जब पुराना बस स्टैंड पर पहुंची तो हिसार की तरफ से आकर रुकी रोडवेज बस से उतर कर युवक सड़क पार कर रहा था और इस दौरान उसने पुलिस टीम को देख लिया और घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान अशोक नगर निवासी राम बताया। टीम ने जब जांच की तो युवक के पास से 70 ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। शहर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद