फतेहाबाद। गांव धांगड़ से सदर पुलिस ने एक युवक को 105 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के शिव नगर निवासी राकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शिव नगर निवासी राकेश के रूप में हुई है।
डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि शनिवार की रात नाइट डोमिनेशन के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम जब गांव धांगड़ में निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंची तो सामने से एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर सालमखेड़ा रोड की तरफ मुड़कर जाने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ और युवक को रोककर उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद