फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ और जूत में बहुत ताकत होती है : अभय

Mon, 10 Aug 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सेतिया पैलेस में आयोजित जनसभा में स्टेज पर मौजूद इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला
विज्ञापन
फतेहाबाद। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा कि यूथ और जूत में बहुत ताकत होती है। देश की तरक्की और बदलाव युवाओं से होता है जबकि जूत में इतना जोर होता है कि वह सबको सीधा कर देता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानते हैं।
विज्ञापन

अभय चौटाला सोमवार को सेतिया पैलेस में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा में 27 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण भी दिया गया। अभय ने जेनजी आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार ने युवाओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद युवाओं ने एकजुट होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया तो उन्हें रोकने के लिए लाठियों का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। देश का भविष्य युवा हैं और उनकी आवाज को नजरअंदाज करना सरकार के लिए भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने उन्हें बहरूबिया सरदार बताया। उन्होंने कहा कि सैनी बार-बार पंजाब जा रहे हैं और उन्हें डमी बनाकर रखा गया है। उन्हें पता नहीं कितने लोगों की सुननी पड़ती है और कौन-कौन आदेश देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां ऊपर से किसी को भी मुख्यमंत्री बना देती हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अब लोग अपने हकों के लिए डरने वाले नहीं हैं और लगातार आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली, अंगद ढिंगसरा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें