गाजुवाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा लेखक संपादक क्लब में शामिल विद्य
समैन। गांव गाजुवाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को युवा लेखक संपादक क्लब की शुरुआत की गई। विद्यालय स्तर पर गठित इस क्लब में कक्षा छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के 15 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा क्लब में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपति, केमेस्ट्री प्रवक्ता विनोद कुमार,अध्यापक भगवान दास, सुखबीर व अध्यापिका निशा को स्टाफ सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को पत्रकारिता में कैरियर संबंधित संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षित करना है।
इसके अलावा विद्यार्थियों को लेखन, संपादन व संवाद कौशल में दक्ष बनाना है, जिससे वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकें। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपति ने क्लब में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्लब विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वह अपनी लेखन प्रतिभा को निखार सकते हैं व नई सोच के साथ समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने स्कूल की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लब विद्यार्थियों को केवल लेखन तक ही सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें आलोचनात्मक सोच, शोध व निष्पक्ष संपादन जैसे महत्वपूर्ण कौशल के बारे में प्रशिक्षित भी करेगा।
क्लब में शामिल विद्यार्थी समाचार लेखन, फीचर लेख, कविता, कहानी, संपादकीय लेख सहित पत्रकारिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का विकास कर सकेंगे। इसके अलावा, क्लब छात्रों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्टिंग व वार्षिक पत्रिका के संपादन का भी अवसर प्रदान करेगा।