फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी, घायल

Fri, 03 Oct 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूमंडी में बुधवार रात मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक भट्टूकलां निवासी सुनील कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह बुधवार देर रात को भट्टूमंडी में रामलीला देखने आया था।

रामलीला स्थल से कुछ दूरी पर धक्का बस्ती निवासी कृष्ण पुत्र इन्द्र सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस विवाद मेें  आरोप है कि कृष्ण ने सुनील पर गोली चला दी।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर पुलिस ने कृष्ण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें