फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक किमी यात्रा पर देना होगा 20 रुपये किराया

Sun, 12 Jan 2025 08:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की शहरी सीमा से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित गांव भोडियाखेड़ा जाने के लिए नागरिकों को बस के किराये से चार गुना तक देने होंगे। शहर के भट्टू रोड बस स्टैंड से गांव भोडियाखेड़ा तक जाने वाले रोजाना सैकड़ों यात्रियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के भट्टू रोड पर कई कॉलोनियां और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। भट्टू रोड पर सिंचाई विभाग, बिजली निगम, पशुपालन विभाग के कार्यालय बने हैं। राजकीय आईटीआई, राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय भी हैं। वहां रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी और अन्य लोग आते-जाते हैं। कई बार बस न मिलने पर यात्री ऑटो और ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा चालक कई दिनों से 20 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
पहले ऑटो और ई-रिक्शा चालक भट्टू रोड बस स्टैंड से गांव भोडियाखेड़ा तक जाने के लिए 10 रुपये किराया वसूलते हैं लेकिन प्रशासन ने शहर में ई-रिक्शा के किराये की दर निर्धारित नहीं की है। इस कारण ई-रिक्शा चालक लोगों से चार गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। शहर के भट्टू रोड बस स्टैंड से गांव भोडियाखेड़ा तक जाने के लिए जहां बस में मात्र पांच रुपये का किराया लगता है लेकिन शहर के ई-रिक्शा संचालक इसके लिए 20 रुपये का किराया ले रहे हैं। इस कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें