फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अगर युवा अपने जीवन के लक्ष्य को पहचान लें तो उसे प्राप्त करने में होती है आसानी

Sun, 12 Jan 2025 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग के बाहर खड़े हरि सिंह।
विज्ञापन
फतेहाबाद। अगर कोई युवा छोटी उम्र में अपने लक्ष्य को पहचान लें तो उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होती है। अपने लक्ष्य को पूरा करने का जज्बा होना चाहिए। जिले के ऐसे युवा जिन्होंने छोटी उम्र में संघर्ष किया और आज वे सभी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे युवाओं का कहना है कि उन्हें किसी भी हालात में डरना नहीं चाहिए, अपने आप को बेहतर बनाने के लिए हमेशा चुनौतियों से लड़ना चाहिए। अगर किसी को जिंदगी में कामयाब होना है तो उसे नशे से दूर रहना चाहिए।
टोहाना शहर के भूना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स के एमडी दीप सिंह पुन्नी का बचपन चुनौतियों व कठिनाइयों से भरा रहा है। उनके पिता संत बंत सिंह पुन्नी ने लगभग 13 वर्ष की आयु में पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभाला। मेहनत व लगन के बल पर पुन्नी ब्रांड को देश के कोने तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

दीप सिंह के अनुसार, अपने के संस्कारों से अपने छोटे भाई बहादुर सिंह के साथ मिलकर कुशल कारीगरों व अभियंता का सहयोग मिला है। अपने पिता के नेतृत्व में दीप सिंह की ओर से बनवाए जा रहे उपकरण देश के राज्य हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, कर्नाटक सहित अनेक राज्यों में चल रहे हैं। ये कृषि को सरल बनाने का कार्य कर रहे हैं।
फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर के रहने वाले हरि सिंह कॉलेज की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तो उन्हाेंने अपने परिवार के लिए कुछ करने की ठानी, जिसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू की।
जब वह संघ लोक सेवा आयोग के तहत होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उसी समय कोरोना ने दस्तक दे दी। इसके बाद परीक्षा आयोजित हुई। साल 2022 में आए परीक्षा परिणाम में उन्होंने 18वीं रैंक प्राप्त की। आज के समय में हरि सिंह सेना में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। हरि सिंह ने बताया कि वह बचपन में गांव के खेल मैदान में हॉकी खेलते थे।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें