फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा सम्मान

Wed, 22 Oct 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक को संबो​धित करते एसपी सिद्धांत जैन। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिलेभर के सभी मोहर्र थाना (मुंशी) एवं मालखाना स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने कहा कि जो कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें विभागीय स्तर पर सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा ताकि अन्य कर्मचारी भी प्रेरणा लें और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
बैठक में प्रवाचक उपनिरीक्षक राहूल कुमार, सेनालिपिक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार सहित जिले के समस्त थानों के मोहर्र व मालखाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने उपस्थित स्टाफ से उनके कार्यक्षेत्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

तत्पश्चात उन्होंने थाना स्तर पर लंबित माल-मुकदमे, विवेचनाएं तथा पैडिंग प्रकरणों की समीक्षा की।साथ ही, थाना स्तर पर दैनिक डायरी, केस डायरी, मालखाना रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का संधारण निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर बल दिया। बैठक के दौरान तकनीकी आधुनिकीकरण पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें