फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निर्माण, परिश्रम और कौशल के प्रतीक हैं भगवान विश्वकर्मा

Wed, 22 Oct 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। गांव पिरथला में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शिरकत की। बराला ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, परिश्रम एवं कौशल के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में श्रम को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और भगवान विश्वकर्मा जी हमें यह सिखाते हैं कि श्रम ही सच्ची पूजा है व कर्म ही धर्म है। उन्होंने कहा कि मेहनतकश लोगों के हाथों में देश की प्रगति व विकास की असली शक्ति निहित है। इस अवसर पर नौरंग लाल जांगड़ा, दौलतराम जांगड़ा, बलजीत सिंह जांगड़ा, नायब सिंह, जनता सिंह, जयदेव खिलेरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें