फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक : अधिकारी ले रहे दिलचस्पी न बढ़ रहा टीकाकरण का आंकड़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद कोरोना से बचाव के टीकाकरण अभियान के प्रति स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा खुद ये बया कर रहा है। जिले में केवल 15 फीसदी ही 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण हुआ है। ये ही नहीं बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स भी आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 14 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों और 3.5 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने बूस्टर डोज लगवाई है। जिले में 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के कम टीकाकरण को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार भी नाराज हैं। अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी ने लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से पूछा, तो उन्होंने कहा कि स्कूल वाले मदद नहीं करते। ऐसे में कैसे वह टीकाकरण पूरा करवाएं। उपायुक्त सोमवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुला सकते हैं। बैठक में निजी स्कूल संचालकों को 12 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण पूरा कराने को लेकर मंथन किया जाएगा।
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4753 700
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024 72
60 साल से ऊपर 84198 64371 2102
45 से 59 साल 144071 119224 17
18 से 44 साल 402551 266463 10
15 से 17 साल 38454 12656 0
12 से 14 साल 6245 1153 0
कुल टीकाकरण 682723 470644 2901
7 से 11 आयु वर्ग का शुरू हो सकता है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जल्द 7 से 11 आयु वर्ग के बालकों के लिए टीकाकरण शुरू कर सकता है। इसको लेकर जिला अधिकारियों की बैठक ली गई है। बैठक में अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आई है। अधिकारियों की माने तो 5 की जगह 7 से 11 आयु वर्ग का कोरोना टीकाकरण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना का कोई केस नहीं मिला
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। शुक्रवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन के 179 सैंपल लिए गए। जिले में फिलहाल एक ही एक्टिव केस हैं। जिले में आरटीपीसीआर सैंपल 29 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए हैं।
कोट
उपायुक्त के साथ बैठक के दौरान इसको लेकर चर्चा हुई थी। डीसी ने भी कम टीकाकरण पर नाराजगी दिखाई है। हमने कह दिया है कि स्कूल संचालक साथ नहीं दे रहे है। उपायुक्त सोमवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ कोरोना टीकाकरण को लेकर बैठक ले सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें