फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध आने से पहले रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगाने का काम

Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद डिपो की वर्कशॉप में बस में फॅाग लाइट लगाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए रोडवेज डिपो ने बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम शुरू करवा दिया है। डिपो के पास इस समय करीब 184 बसें हैं। इसमें फॉग लाइटें लगाई जानी हैं। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में एक माह पहले शामिल हुई 20 बसों में तकनीकी कारणों के कारण फॉग लाइटें नहीं लग पाएंगी। इन बसों में लगने वाली फॉग लाइटें के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। आने के बाद इन्हें लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में लगभग सभी बसों में फॉग लाइटें लग जाएंगी।
-
12 दिसंबर से धुंध आने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर से जिले में धुंध के आसार हैं। 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी-विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि में हल्की बढ़ोतरी संभावित। हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
फॉग लाइटों का स्टाॅक पूरा
फॉग लाइटों का स्टॉक पूरा है। पिछले साल बसों में लगाई गई लाइटों को धुंध का मौसम खत्म होने के बाद उतार लिया गया था। अब इन्हीं लाइटों को दोबारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, प्रबंधक, कार्यशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें