फतेहाबाद। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंडस्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार पहुंचे।
प्रतियोगिता में 10 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें वाद–विवाद, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन सहित अन्य विषयों पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करीब 147 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कानूनी जागरूकता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार और जिला संयोजक तरुण गेरा के निर्देशन में किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि कानूनी साक्षरता समाज को जागरूक बनाने का मजबूत माध्यम है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विनोद कुमार, ब्लॉक समन्वयक संजय वाधवान, समाजसेवी अमर मोंगा, सतीश कुमार, लेक्चरर वीरेंद्र सोनी, रमेश कुमार सहित कई शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।
-
ये रहे परिणाम
निबंध प्रतियोगिता में क्रिसेंट स्कूल का कनिष्का प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूथनकलां के अर्चना द्वितीय और पीएमश्री स्कूल धांगड़ का मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। क्विज में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद का तनुज, प्रिंस, अनुराग प्रथम रहे, खाराखेड़ी स्कूल की मोनिका और सरीना द्वितीय स्थान पर रहे, गांव मताना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंजलि ओर निशा तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सीमा प्रथम, झलनियां के प्रवीन द्वितीय और क्रिसेंट स्कूल के हितेश तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूथनकलां की खुशप्रीत प्रथम, क्रिसेंट स्कूल की सृष्टि द्वितीय और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मताना की सीमा तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में क्रिसेंट स्कूल का उशमीत प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद के केसर द्वितीय और रीतू तृतीय स्थान पर रहे।