फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज दोपहर 12 बजे के बाद रोडवेज और परिवहन समिति की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Thu, 07 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की ओर अपने भाई को राखी बांधने के लिए जाने वाली महिलाओं को रोडवेज के साथ परिवहन समिति की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। महिलाएं पूरे 36 घंटे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह मुफ्त यात्रा सुविधा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार देर रात 12 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ 12 साल तक के बच्चे भी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। रोडवेज की ओर से रतिया, टोहाना, भूना, हिसा, सिरसा रूट पर चल रही निर्धारित बसों की संख्या से अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। जिसको लेकर रोडवेज ने तैयारी कर ली है। सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

-

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, अतिरिक्त बसों का इंतजाम

महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए, रोडवेज विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बसों की संख्या और फेरों को बढ़ाया जाएगा ताकि कोई भी महिला इस सुविधा से वंचित न रहे। बसों के रूटों को भी आवश्यकतानुसार समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




रोडवेज की तरह परिवहन समिति की बसों में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा करती हैं। सरकार की ओर से प्राप्त आदेशों का पालन करवाया जाएगा। परिवहन समिति की बसों के संचालकों को मुफ्त बस यात्रा को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


- संजय बिश्नोई, सचिव, आरटीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें