फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक से रुपये लेकर निकले व्यक्ति की महिलाओं ने चुराई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के गेट पर एक आढ़ती के बैग को काटकर महिलाएं पचास हजार रुपये चुराकर ले गईं। इसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रति राम ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में 108 नंबर दुकान है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपने भतीजे एडवोकेट मोहित बंसल के साथ फर्म के खाते से रुपये निकालने के लिए गया था। वह अपने भतीजे मोहित बंसल को स्टेट बैंक में छोड़कर पास में स्थित पीएनबी बैंक से 50,000 रुपये निकाल कर ले आया। उसने कहा कि वहां आया तो उसके भतीजे ने फर्म के खाते से निकलवाए एक लाख रुपये थैले में डाल दिए। उसने बताया कि वह उपरोक्त डेढ़ लाख रुपये थैले में डालकर अपने भतीजे के साथ बैंक से बाहर निकलने लगे तो उसके पीछे दो संदिग्ध महिलाएं लगी हुई थी, उन्होंने बैंक से बाहर निकलते समय लोहे के चैनल गेट के पास रास्ता रोककर उसका बैग काट लिया। इसमें से 50,000 रुपये चोरी कर लिए। उसने बताया कि जब वह बैग लेकर घर पहुंचा और रुपये संभाले तो बैग एक साइड से कटा मिला। बैग में पचास हजार रुपये नहीं मिले तो उसने आसपास में तलाश की। मगर महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका। उसने 112 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें