फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज के प्राध्यापक पर हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के प्राध्यापक गुरनाम चंद पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। प्राध्यापक ने दौड़कर खुद की जान बचाई। हमला छुट्टी के बाद तब हुआ, जब वह कॉलेज से बाहर निकले ही थे। मामले की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में कार्यरत प्राध्यापक गुरनाम चंद छुट्टी के बाद जैसे ही गाड़ी लेकर कॉलेज से बाहर आए तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने रुकवाया। बताया जा रहा है कि प्राध्यापक ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो दो युवकों ने हमला कर दिया। प्राध्यापक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद प्राध्यापक ने कॉलेज की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान कॉलेज के चौकीदार व अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए।
कोट
कॉलेज के प्राध्यापक गुरनाम चंद पर छुट्टी के बाद हमला किया गया है। गाड़ी रुकवाकर दो-तीन युवकों ने मारपीट की है। मामले को लेकर प्राध्यापक ने उन्हें शिकायत दी है जो कि पुलिस विभाग के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा
कोट
मामले को लेकर सूचना आई थी। पुलिस टीम मौके पर गई और आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई। पता लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले कौन थे और क्या कारण रहे।
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें