फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ढाणी में घुस महिला की आंखो में मिर्च पाउडर फेंककर झीना छपटी, मोटरसाइकिल पर आए महिला समेत दो लोग

Wed, 03 Apr 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पीड़ित भरपाई देवी ने बताया कि उसकी उम्र 70 साल है। गांव दौलतपुर में खान मोहम्मद रोड पर ढाणी बनाकर रहते है। इस दौरान ढाणी में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति और महिला आए और घास काटने लगे। घास काटते समय अकेला देखकर ढाणी में आए गए और दोनों ने अपने हाथों से आंखों व मुंह में मिर्च पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव दौलतपुर में खान मोहम्मद रोड पर बनी ढाणी में घुसकर महिला समेत दो लोगों ने महिला की आंखो और मुंह में मिर्च पाउडर फैंककर कानों की बालियां और गले से सोने का ताबीज छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। सदर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भरपाई देवी ने बताया कि उसकी उम्र 70 साल है। गांव दौलतपुर में खान मोहम्मद रोड पर ढाणी बनाकर रहते है। दोपहर तीन बजे परिवार क सदस्य दूसरी ढाणी में गए हुए थे। इस दौरान ढाणी में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति और महिला आए और घास काटने लगे।

घास काटते समय अकेला देखकर ढाणी में आए गए और दोनों ने अपने हाथों से आंखों व मुंह में मिर्च पाउडर डाल दिया और कानों की दोनों सोने की बालियां और गले में डाली ताबीज छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें