फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठेका 43 लाख का, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई शून्य

विज्ञापन
फतेहाबाद के पपीहा पार्क में खस्ता हालत में यूरिन प्वाइंट
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मरम्मत का ठेका पिछले साल निजी एजेंसी को जारी किया गया था। ये ठेका वर्ष 2022 के मुकाबले वर्ष 2023 में करीब 18 लाख रुपये महंगे में दिया गया। वर्ष 2022 में जहां ठेका करीब 25 लाख रुपये में दिया गया था वहीं सुविधाएं देने के नाम पर ठेके को 43 लाख रुपये में जारी किया गया लेकिन बावजूद इसके शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई शून्य और व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन

विकास पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को सुविधाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों के हालात तो ये है कि साबुन-तौलिया तो दूर सफाई तक नहीं है। शौचालयों में कहीं टूंटी ही टूटी मिली तो कहीं यूरिन प्वाइंट पर सुरक्षा दीवार ही गायब मिले, नए बनकर तैयार हुए शौचालय में तो पानी ही नहीं है। एजेंसी को कई शौचालयों पर कर्मचारी तैनात करने थे लेकिन वो व्यवस्था भी नहीं है। इसको लेकर पड़ताल की गई तो ये सामने आया है। जानकर हैरानी होगी कि नगर परिषद के अफसर तक इसको लेकर मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं। कार्यालय में बने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण नहीं हो रहा है। संवाद

नगर परिषद कार्यालय : शहर के सार्वजनिक शौचालयों में नगर परिषद परिसर में बना शौचालय भी शामिल है। यहां मंगलवार दोपहर को पड़ताल की तो कर्मचारी नहीं मिला। इसके अलावा सफाई की हालत भी अच्छी नहीं थी फर्श पर पानी बिखरा मिला। यहां हाथ साफ करने के लिए तौलिया और साबुन तक नहीं मिला।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड के सामने : शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने अभी हाल ही में लाखों रुपये की लागत से शौचालय बनकर तैयार हुआ है और करीब 20 दिन पहले ही शुरू हुआ है। यहां हाथ धोने के लिए पानी नहीं था। इसके अलावा यहां कोई कर्मचारी मौके पर नहीं मिला।
थाना रोड : शहर के थाना रोड पर भी हाल ही में नया शौचालय बनकर तैयार हुआ है। लेकिन यहां के हालात ऐसे हैं कि व्यवस्था पुराने शौचालयों की तरह है। यहां पर टूंटी टूटी मिली और यूरिन प्वाइंट पर सुरक्षा वॉल भी टूटी मिली।
पपीहा पार्क : शहर के पपीहा पार्क जो कि सबसे मुख्य पार्क में शामिल है यहां के शौचालय की हालत भी खस्ता मिली। यहां के शौचालय में हाथ धोने को पानी नहीं मिला। इसके अलावा यहां कई यूरिन प्वाइंट गायब मिले।
हेरिटेज पार्क : शहर के हेरिटेज पार्क में मौके पर कर्मचारी मौजूद मिला। इसके अलावा यहां पर सफाई भी मिली। यहां पर महिला कर्मचारी तैनात मिली।
गंदगी मिलने पर चेतावनी देकर गए थे तत्कालीन मंत्री
टोहाना विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेेंद्र सिंह बबली ने पिछले दिनों शहर के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया था। तत्कालीन मंत्री को भी गंदगी मिली थी और अफसरों को फटकार लगाई थी। मंत्री एक सप्ताह का समय देकर गए थे और कहा था कि दोबारा निरीक्षण करेंगे लेकिन निरीक्षण को लेकर दोबारा नहीं आए।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। अगर फिर भी कहीं समस्या आ रही है तो एजेंसी से जवाबदेही की जाएगी और समाधान करवाया जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें