फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लोड से तार जला, एक घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिजली सप्लाई बंद होने ओपीडी कक्ष के बाहर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर को बिजली का लोड अधिक होने के चलते ओपीडी नंबर 11 के बाहर तार जल गया। तार जलने के चलते अस्पताल में एक बार हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने ओपीडी ब्लॉक की बिजली सप्लाई बंद की। ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन चलने के कारण मरम्मत का काम आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। इसके चलते अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक, परिसर, मेडिसिन कक्ष में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

ऑपरेशन होने के बाद अस्पताल की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद की गई, इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। करीब एक घंटे बाद अस्पताल में बिजली सप्लाई बहाल हुई। इस दौरान अस्पताल के वार्ड व ओपीडी में मरीजों व डॉक्टरों व स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल के ओपीडी कक्षों में एसी चलने के कारण बिजली का लोड बढ़ गया है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट का भी कनेक्शन भी अस्पताल से दिया गया है। वीरवार को सभी ओपीडी के एसी चलने के कारण लोड बढ़ गया और तार जल गया।
ऑक्सीजन प्लांट में लगना है अलग ट्रांसफार्मर
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। इसके लिए अलग जनरेटर और ट्रांसफार्मर मांगा गया था। लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाना है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है और न ही जनरेटर आया है।
विज्ञापन

कोट
बिजली लोड अधिक होने के कारण तार जल गया था। ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन होने के कारण मरम्मत का काम देरी से शुरू किया गया। करीब एक घंटे में बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें