फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण डीसी ऑफिस पहुंचे, इधर अफसरों ने गांव में पहुंचाई पाइप

Fri, 06 Jun 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलने के बाद लौटते ग्रामीण व किसान संगठन पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले तीन माह से पानी की समस्या झेल रहे गांव ढाणी छतरियां के ग्रामीण दूसरे दिन शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के पास पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे तो गांव में पाइप भी भेज दी।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीण उपायुक्त से मिलने की जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद उपायुक्त मनदीप कौर से मिलने ग्रामीण उनके कार्यालय में पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि जब वीरवार को आए थे तो बीडीपीओ ने कहा था कि शाम तक पाइप पहुंच जाएगी। लेकिन अब तक पाइप नहीं पहुंची है। इसलिए आपके पास दोबारा आए हैं।
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद डीसी ने अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने कहा कि गांव में पाइप पहुंच गई है और जल्द ही काम शुरू करवा देंगे। जिसके बाद ग्रामीणों कार्यालय से बाहर आ गए। इस दौरान बीडीपीओ अनिल कुमार उनके साथ बात करने के लिए बाहर आ गए। ग्रामीणों की बीडीपीओ के साथ काफी बहस हुई।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि अगर आपके घर में पानी खत्म हो जाए तो भी आप इतना समय तक इंतजार करोगे। जिसके बाद बीडीपीओ व मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को समझाकर पार्क में भेजा। जिसके बाद ग्रामीणों में गांव में उपस्थित लोगों से पूछा कि पाइप आई है नहीं। जब उन्हें पता चला कि गांव में पाइप पहुंच गई है तो ग्रामीण लौट गए।
महिला बोलीं- यहां पर किसकी चलती है डीसी की या प्रशासन की

- लघु सचिवालय पहुंची ग्रामीण महिला मीनू ने कहा कि वीरवार को जब वे पानी की समस्या लेकर आए थे, तो उन्हें कहा गया था कि वीरवार को शाम चार बजे तक पाइप पहुंच जाएगी लेकिन उसके बाद भी नहीं पहुंची। अब बोल रहे हैं कि गांव में पाइप आ गई हैं। हमें तो अब ये ही नहीं पता कि यहां पर किस की चलती है। न तो सरपंच की चलती और न ही डीसी की।

-

किसान संगठन ने भी किया समर्थन

गांव ढाणी छतरियां में पीने के पानी समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने भी समर्थन किया। संगठन ने पदाधिकारी मनदीप नथवान ने कहा कि अगर काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें