फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हर पल सिर पर मंडरा रहा मौत का साया

Fri, 06 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की अग्रवाल कॉलोनी में घर छत को छूकर गुजरती 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की कई कॉलोनियों में बिजली की हाई वोल्टेज लाइन घरों की ऊपर से गुजर रही हैं। इन लाइनों के कारण हर समय हादसे होने का खतरा बना रहता है। कॉलोनीवासी इस बारे में उपायुक्त से लेकर बिजली निगम तक गुहार लगा चुके हैं पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई कॉलोनियों में तो बिजली की तार जमीन से मात्र 6 से सात फीट तक है। ये समस्या आदर्श नगर, नहर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में है। शहर के भट्टू रोड पर स्थित आदर्श नगर के पास 220 केवीए सबस्टेशन बना है। आदर्श कॉलोनी से सबस्टेशन की सभी लाइनें गुजरती हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोगों पर हर वक्त हादसे होने का खतरा बना रहता है।
सबसे ज्यादा खतरा आंधी व बारिश दौरान होता है। बारिश से घरों की दीवारों में सीलन आ जाती है, जिससे इनमें करंट महसूस किया जाता है। इस कॉलोनी को तीन वर्ष पहले गांव मताना से अलग करके फतेहाबाद की नगर परिषद से जोड़ा गया था। उस समय बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी शिफ्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी में एक घर में लगे बिजली के चार खंभे

बिजली निगम की लापरवाही और अनदेखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अग्रवाल कॉलोनी करीब 30 वर्षों से बसी हुई है। बिजली की लाइन को शिफ्ट करने की मांग उसी समय जारी है। कॉलोनी के एक घर में चार खंभे दीवारों के साथ लगे हुए हैं। इनमें कब करंट आ जाए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

-

घर के आंगन में लगे खंभे को भी नहीं हटाया

आदर्श कॉलोनी में एक घर के आंगन में लगा 11 हजार वोल्टेज की लाइन का खंभा भी निगम नहीं हटा पाया है। घर के छत को बिजली की तार छू रही है। घर के लोग छत पर नहीं जा सकते। पिछले चार वर्षों से आश्वासन मिल रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है।

-

आदर्श कॉलोनी के निवासी सुुनीता देवी, विनोद, राय सिंह, बनवारी लाल, अमर सिंह और सुल्तान आदि ने बताया कि तार नीची होने से वे अपने खाली पड़े प्लॉटों में घर का निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। लेंटर लगाने की मशीन संचालक करंट लगने के डर से काम नहीं करता है। छत से मात्र एक या दो फीट व कहीं कहीं तो ये तार छत पर टिकी हुई हैं।

-

घर के अंदर से ट्यूबवेल की बिजली लाइन गुजर रही है। इससे मकान बनाने का काम रुका हुआ है। कई बार मिस्त्री बुलाया, लेकिन करंट लगने के डर से मना कर देते हैं। तार घर के बिल्कुल बीच से गुजर रही है। ये इतनी नीची हैं कि इनको आसानी से छुआ जा सकता है।

-सुनीता देवी, निवासी, आदर्श कॉलोनी, फतेहाबाद।

-

बिजली की नीची तार से हादसों का खतरा बना रहता है। इनको हटाने की मांग वर्षों पुरानी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से इस पर काेई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। आंधी के दौरान इन तार के टूटने की आशंका बनी रहती है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-रेशमा, निवासी फतेहाबाद।

:: आदर्श कॉलोनी की बिजली लाइन का मामला संज्ञान में नहीं है। निगम के जेई व अन्य कर्मचारी को भेजकर जानकारी ली जाएगी। वहीं यदि पहले से ही गुजर रही बिजली लाइन के नीचे कोई कॉलोनी बसी है तो नियमानुसार लाइन शिफ्ट का काम होना मुश्किल है।
विज्ञापन


-रिपनदीप सिंह, एसडीओ अर्द्ध शहरी बिजली निगम, फतेहाबाद।

:: शहर के बीच रिहायशी कॉलोनियों से गुजर रही बिजली की तार का मामला संज्ञान में है। इन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए अभी तक कोई जिक्र नहीं है।

-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें