फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में एक युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट की और उठाकर गैस सिलिंडर के ऊपर पटक दिया। मां ने मकान बेचने से इन्कार कर दिया था। घायल महिला को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है।
मामले में सदर पुलिस ने घायल बृहस्पति देवी के बयान पर आरोपी बेटे पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल बृहस्पति देवी ने बताया कि पति ओमप्रकाश का देहांत करीब 20 साल पहले हो चुका। 11 मार्च को रात करीब 8 बजे घर खाना बना रही थी। इस दौरान बड़ा बेटा पवन कुमार शराब पीकर आया और कहने लगा कि जिस मकान में रहते हैं वह बेचकर पैसे दे दो। इस पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
इस पर पवन कुमार ने मां से मारपीट शुरू कर दी और उठाकर गैस सिलिंडर पर पटक दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच तो आरोपी बेटा मौके से भाग गया। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।