फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में गेहूं के फानों में पांच स्थानों पर लगी आग

Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बनगांव के खेतों में गेहूं के फानों में लगी आग के बुझने के बाद बची राख। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को पांच स्थानों पर आग लगी। इससे करीब 50 एकड़ में फसल अवशेष जलने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

जिले के मौसम में आए परिवर्तन के बाद तेज हवाएं चल रहीं हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। शनिवार को गांव बनगांव के खेतों में लगी आग बुझाने में अग्निशमन के कर्मचारियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही इस बार जिले में जिले में 90 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 1,550 एकड़ गेहूं के फाने जल गए।
जिले के इन गांवों में लगी आग
गांव बनगांव, गोरखपुर से कुम्हारिया रोड, बड़ोपल-खारा खेड़ी, खान मोहम्मद और झलनिया में आग लगी है। इससे इन गांवों में गेहूं की फसल के अवशेष जले हैं। इससे चिंतित किसानों ने बताया कि आग लगने पर उन्होंने पहले अपने स्तर पर नियंत्रण की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विधायक ने लिया गेहूं की जली फसल का जायजा

समैन। टोहाना के विधायक सरदार परमवीर सिंह ने शनिवार को गांव समैन का दौरा कर क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले जली गेहूं की फसल से पीड़ित किसानों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने खेतों में पहुंचकर जली गेहूं की फसल का जायजा लिया। विधायक ने किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं।
स्थानीय लोग विधायक पर पीड़ित किसानों से मुलाकात न करने के आरोप लग रहे थे। इन्हीं आरोपों के दबाव में आकर विधायक ने शुक्रवार शाम पीड़ित किसानों से मुलाकात की। इस गांव में 16 अप्रैल को ललोदा रोड पर बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने से करीब 22 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें