फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से लेकर फुटपाथ तक गेहूं से अटी मंडी, उठान 32 फीसदी

विज्ञापन
फतेहाबाद अनाज मंडी की सड़क पर लगी ढेरियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में सड़कों से लेकर फुटपाथ तक गेहूं ही गेहूं नजर आ रही है। गेहूं की फसल से मंडियां अटी हुई है। मगर कृषि मंत्री के दौरे के बाद भी उठान सिर्फ 32 फीसदी ही हुआ है। ये हालात तब हैं, जब किसानों को 72 घंटे बाद भुगतान किया जाना है और खरीद प्रक्रिया शुरू हुए 11 दिन बीत चुके हैं। यानी अधिकारी 11 दिनों बाद भी उठान की व्यवस्था को मजबूत नहीं कर पाए हैं। जिले में अब तक दो लाख 73 हजार 14 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है जबकि उठान सिर्फ 88 हजार 739 मीट्रिक टन का हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को फतेहाबाद का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने खरीद से लेकर उठान प्रक्रिया के बारे में भी अधिकारियों से पूछताछ की थी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 73 हजार 14 मीट्रिक टन गेहूं में सबसे अधिक खरीद हैफेड ने की है। हैफेड की ओर से एक लाख 43 हजार 522 मीट्रिक टन, फूड सप्लाई द्वारा 73 हजार 877 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा 41 हजार 116 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 14 हजार 499 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इनमें से फूड सप्लाई द्वारा 19 हजार 393 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 51 हजार 114 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा 13 हजार 156 मीट्रिक टन तथा एफसीआई ने पांच हजार 96 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है।
कोट
कोई भी व्यवस्था बनाने में समय लगता है। फिर भी दो-तीन दिनों से उठान प्रक्रिया में और तेजी आई है। अब तक 88 हजार 739 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। बाकी व्यवस्था और दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद

फतेहाबाद अनाज मंडी में शेड के बाहर खाली जगहों पर रखी गेहूं की बोरियां।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें