फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश से शहर में जलभराव, फसलों को मिली संजीवनी

Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के चलते रविवार को जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। रविवार सुबह से ही बादलवाही रहने के बाद दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। इससे फतेहाबाद, भट्टू, भूना और रतिया में अच्छी बारिश हुई है।
वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इस दौरान कुलां, टोहाना, जाखल और फतेहाबाद में दो बार बारिश हुई है। भट्टू क्षेत्र अभी बारिश से अछूता है। भट्टू क्षेत्र के किसान बारिश का होने का इंतजार कर रहे हैं। भट्टू क्षेत्र में रेतीला होने के कारण यहां पर फसलों को सिंचाई की आवश्यकता अधिक होती है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-

रतिया-भूना में बारिश से कई जगह जलभराव

जिले के रतिया और भूना में 40 मिनट तक बारिश हुई है। इससे रतिया शहर के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर पालिका बेसमेंट में पानी भर गया। वहीं बुढलाड़ा रोड पर स्थित दुकानों में पानी भर गया। शहर के निचले क्षेत्रों शक्ति नगर और मढ़ कालोनी के घरों में भी पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। भूना के शहर के सभी मुख्य सड़कों पर जलभराव हुआ है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

:: मौसम में आए परिवर्तन के चलते ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिले में अगले दो दिनों तक ओर बारिश होने की संभावना है। उम्मीद है कि जिले में अबकी बार अच्छी बारिश रहेगी।
विज्ञापन


डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें