फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहली मेरिट सूची में शामिल सभी विद्यार्थी आज जमा करवाएं शुल्क

Sun, 29 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दा​खिले को लेकर पहुंचे छात्र। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालयों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंटर खुले रहे, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी सुविधा मिली। पहली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी सोमवार तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। इसके बाद, दो जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को काउंटर खुले रहने से विद्यार्थियों को राहत मिली। महाविद्यालयों में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखी गई, जो अपने दस्तावेज जमा करने और शुल्क भुगतान करने के लिए लाइन में लगे थे। कॉलेज प्रबंधन ने भी सुचारू रूप से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की थी।
-

पहली मेरिट सूची का आज अंतिम दिन

पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार तक है। कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करवाकर दाखिला ले लिया है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा नहीं करवा पा रहा है ताे वह सोमवार को महाविद्यालय में आकर शुल्क जमा करवा सकता है।
विज्ञापन



दूसरी मेरिट सूची का इंतजार

पहली मेरिट सूची में स्थान न पाने वाले विद्यार्थियों को अब दूसरी मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार है। यह सूची दो जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूसरी सूची सीटों की उपलब्धता और पहली सूची से बची सीटों के आधार पर तैयार की जाएगी। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची जारी होते ही वे महाविद्यालय में शुल्क जमा करवाकर दाखिले ले सकते हैं।
-

जिले में महाविद्यालयों में सीटें व आवेदन की स्थिति
महाविद्यालय संकाय सीटें आवेदन
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 4 560 373
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 3 440 127

राजकीय महाविद्यालय भूना 3 495 741
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद 2 320 357

राजकीय महाविद्यालय रतिया 3 420 118
राजकीय महाविद्यालय टोहाना 6 1030 1094

राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 5 880 550
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया 2 400 270

एमएम कॉलेज फतेहाबाद 7 1385 1189
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना 6 460 250

-

एमएम कॉलेज में रविवार को दाखिले के लिए काउंटर खुला था। करीब 30 विद्यार्थियों ने रविवार को अपना दाखिला करवाया है। करीब 200 विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में दाखिला ले लिया है। दूसरी मेरिट सूची दो जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन

- गुरचरण दास, प्रधानाचार्य, एमएम कॉलेज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें