फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निचले क्षेत्रों में जलभराव, पानी में बंद हुए वाहन पर फसलों को मिली संजीवनी और गर्मी से राहत

Mon, 07 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में हल्की बूंदाबांदी व छाई काली घटाओं के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के चलते रविवार रात से ही जिले के काली घटाएं छाई रही। सोमवार सुबह 8 बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे जिले में टोहाना, रतिया और जाखल में करीब तीन घंटे तक बारिश जारी रही। वहीं फतेहाबाद और भट्टू क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हो सकी।
विज्ञापन

हालांकि हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। इससे जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को हुई औसतन 24 एमएम बारिश के बाद जिले में टोहाना, रतिया और जाखल क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
-

जिले में हुई बारिश के आंकड़े ( एमएम में )

फतेहाबाद- 02 एमएम

टोहाना-40 एमएम

रतिया-20 एमएम

भूना- 10 एमएम

भट्टू कलां- 4 एमएम

जाखल- 32 एमएम

कुलां- 35 एमएम

-

:: राज्य में पिछले दो दिनों से मानसून टर्फ सक्रिय हुआ है। इससे सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश व हल्की बूंदाबांदी हुई है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी की ओर से बढ़ रही मानसून की हवाओं से जिले में 10 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें