फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में जलभराव, मिड-डे मील का अनाज और रिकॉर्ड बर्बाद

विज्ञापन
भूना। स्वास्थ्य विभाग की टीम जल प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके दवाइयां देते हुए
विज्ञापन
भूना। राजकीय मिडिल स्कूल, जो खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बिल्कुल साथ स्थित है, में भारी जलभराव के चलते हालात बिगड़ चुके हैं। पूरे स्कूल परिसर में करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा है, जिससे सोमवार को लगने वाली कक्षाओं पर सवाल उठ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य अध्यापक शमशेर सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है और पहली से पांचवीं कक्षा के छोटे बच्चों के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्यालय में कुल 450 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनमें 235 प्राइमरी के हैं। भारी बारिश के चलते मिड डे मील के तहत रखा गया 15 क्विंटल चावल व 15 गेहूं मिडिल स्कूल में और 20 क्विंटल अनाज प्राइमरी स्कूल में पानी में भीगकर खराब हो गया। साथ ही, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी नष्ट हो चुका है।
-

चार खंडों में आज खुलेंगे स्कूल :
जलभराव के चलते खंड भूना, जाखल, रतिया और टोहाना के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार तक अवकाश घोषित थे। यहां स्कूल सोमवार को पहले की तरह से खुलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का कहना है कि जिन स्कूलों में जलभराव है उनके मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि 8 व 9 सितंबर को अवकाश रखें।
विज्ञापन

-
जलभराव से आ रहा है करंट

अध्यापक ने बताया कि रविवार को जब वे स्कूल के कमरों में पहुंचे, तो वहां करंट आ रहा था, जिससे वे बाल-बाल बचे। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और बच्चों की छुट्टी को लेकर उचित निर्णय लेने की मांग की है।

-

वार्डों में जलभराव

शहर के मॉडल टाउन, चंदन नगर, श्याम विहार, शहीद भगत सिंह मार्केट, धमीजा कॉलोनी 12, 13, 14 व 15 वार्ड में जलभराव की समस्या अभी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जल प्रभावित एरिया के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें बीमारी से संबंधित दवाइयां भी दी। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां पानी का ठहराव है वहां पर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया।

-

भूना को उपमंडल बनाने की मांग, सीएम सैनी को सौंपा ज्ञापन



भाजपा नेता व पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी ने पूर्व विधायक दुड़ाराम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को घग्गर साइफन, चांदपुरा में भूना शहर के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भूना को उपमंडल का दर्जा देने, चारों दिशाओं में बाईपास बनाने, खेल स्टेडियम और आईटीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर अमल का भरोसा दिया।

-

शहर में जलभराव से पेयजल संकट, संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ

शहर में बीते एक सप्ताह से लगातार हो हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की कुछ आवासीय कॉलोनी में गंभीर स्थिति बनी हुई है। शहर के 10 से 15 वार्डों समेत कई इलाकों में जलभराव के चलते पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सामाजिक संस्था बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी व पब्लिक हेल्थ लोगों के लिए मदद का सहारा बनी है। पब्लिक हेल्थ पानी के टैंकर के माध्यम से और संस्था की दस सदस्यीय टीम पिछले दो दिनों से ट्रैक्टर-टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरण का कार्य कर रही है। संस्था अध्यक्ष विजय सहारण ने बताया कि जलभराव के कारण पेयजल सप्लाई दूषित हो सकती थी, जिस वजह से विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी है। सहारण ने बताया कि कुछ इलाकों में घरों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया है, जिससे आमजन को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें