फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लीकेज के कारण धंसी सड़क

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
पानी लीकेज के कारण धंसी सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाखल मंडी में पानी की निकासी न हो पाने की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। मंडी में समस्या चाहे पानी निकासी की हो अथवा विभागीय कार्यों के चलते तोड़ी गई गलियों के पुनर्निर्माण हो। कहीं भी सरकार के जन प्रतिनिधियों की ओर से इन पर कार्रवाई न होने के कारण लोगों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड 19 में जमा पानी बना परेशानी
मंडी के वार्ड नंबर 19 में पानी की निकासी न होने से गलियां पानी से भरी हैं। वार्ड स्थित सिटी अस्पताल के संचालक डॉ. मनोज पंचाल ने कहा कि गली में खड़ा सीवरेज का ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी बीमारियों का घर बना हुआ है। इससे उनका वार्ड में रहना दूभर हो गया है। यहां के निवासी पानी की निकासी को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष भी जता चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। लिहाजा अभी भी वार्ड को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए समस्या नासूर बनती जा रही है।

वार्ड 11 में धंसी सड़क से रोष
वार्ड नंबर 11 को जाने वाली चूड़ल वाली गली में पानी की लीकेज के कारण धंसी सड़क विभागीय अनदेखी के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रात के समय यहां पर हर रोज दुर्घटना हो रही है। बच्चों को घर से बाहर निकलना दूभर है। गली वासी बार बार धंसी सड़क को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन


वार्ड एक में तोड़ी सड़क नहीं बनाई
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अनाज मंडी के बरसाती पानी की निकासी को लेकर वार्ड नंबर एक में डाली गई पाइप लाइन कें कारण तोड़ी गई सड़क का पुनर्निर्माण न होने के कारण लोगों में रोष है। पिछले दो सालों से मार्केटिंग बोर्ड ने न तो अनाज मंडी के पानी की निकासी को चालू किया ओर न ही तोड़ी गई सड़क को बनाया। जबकि ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से कुछ समय पहले ही सड़क का निर्माण कराया गया था।

राजनीति का शिकार बने हैं जाखल वासी
जाखल वासियों को शुरू से ही राजनीतिक शिकार बनाया गया है। यहां पर सरकार के जन प्रतिनिधि केवल लोगों से वोट हासिल करने के लिए आते हैं। लोगों की समस्याओं की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। पिछले पांच सालों में सरकार की ओर से जाखल के विकास अथवा समस्याओं को दूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।


जाखल अनाजमंडी में निकासी का न होना पुरानी सीवरेज की पाइपें है। पाइपें नई डलवाकर निकासी को सुचारू कर दिया जाएगा। सीवरेज के लिए तोड़ी जा रही गलियों का टेंडर सीवरेज के ठेकेदार को करना है।
विज्ञापन

      विनोद कुमार
      कार्यकारी अभियंता पब्ल्कि हेल्थ टोहाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें