फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट : शहर में अब तड़के साढ़े 3 बजे से शुरू होगी सप्लाई

Tue, 19 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बना बू​स्टिंग स्टेशन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतों के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी सप्लाई का शेड्यूल बदल दिया है। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने से उन कॉलोनियों तक भी नियमित रूप से पानी पहुंच सकेगा जहां अब तक पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


शहर के भट्टू रोड क्षेत्र सहित कई कॉलोनियों में पिछले दिनों पानी की सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष भी जताया था। शिकायतों के बाद विभाग ने पूरे शहर में पानी सप्लाई के समय में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है।

विभाग के अनुसार अब भट्टू रोड क्षेत्र में सुबह 3:30 बजे से 4:30 बजे तक पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद बीघड़ रोड, मॉडल टाउन और अनाजमंडी क्षेत्र में 4:30 बजे से 5:30 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। वहीं अशोक नगर क्षेत्र में सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी। इसके अलावा मॉडल टाउन बी ब्लॉक, भाटिया कॉलोनी, कबीर बस्ती क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन




- विभाग वहाट्स एप ग्रुप से दे रहा पानी आपूर्ति की जानकारी

जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सप्लाई को लेकर वहाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है और इसमें 1024 लोगों को जोड़ा गया है। ग्रुप के जरिए सुबह और शाम को पानी सप्लाई की सूचना विभाग उपभोक्ताओं को दे रहा है।



नई समय-सारिणी तैयार करते समय उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां पानी की सबसे अधिक समस्या सामने आ रही थी। शेड्यूल बदलने का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में नागरिकों को जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन




सतपाल रोज, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें