फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नई ट्रांसपोर्ट नीति के विरोध में उतरे ट्रक मालिक

Tue, 19 May 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ऑटो मार्केट में प्रदर्शन करते हुए ट्रक मालिक और चालक स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में मंगलवार को ट्रक मालिकों ने नई ट्रांसपोर्ट नीति और बढ़ती सख्ती के खिलाफ रोष जताया। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने सरकार और परिवहन विभाग की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए नियमों से ट्रक मालिक आर्थिक संकट झेल रहे हैं। ट्रक यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रक मालिक रूलीराम कासनियां, मोहनलाल, भारत गलगट, विक्की छाबड़ा, जोगेंद्र और जगदीश बिश्नोई समेत अन्य ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में बीएस-4 और बीएस-6 वाहनों पर लग रहे प्रतिबंधों से हजारों वाहन मालिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर लाखों रुपये खर्च कर वाहन खरीदते हैं और बैंक किश्तें चुकाते हैं, लेकिन अचानक नियम बदलकर संचालन रोकना उचित नहीं है। इससे छोटे ट्रांसपोर्टरों की आजीविका संकट में आ गई है।

ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल कीमतों में लगातार वृद्धि, टोल टैक्स और महंगे बीमा ने पहले ही कारोबार कमजोर कर दिया है। ऊपर से भारी जुर्माने और नए नियमों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनका कहना था कि सरकार राहत देने की बजाय लगातार अतिरिक्त बोझ डाल रही है। ट्रक मालिकों ने कहा कि नई गाड़ियों में कंपनियां पहले से आधुनिक जीपीएस सिस्टम उपलब्ध करा रही हैं। इसके बावजूद अलग जीपीएस लगाने के नाम पर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसे अनावश्यक आर्थिक दबाव बताया। उन्होंने मांग की कि नई ट्रांसपोर्ट नीति में संशोधन कर ट्रक मालिकों को राहत दी जाए, अनावश्यक जुर्माने बंद किए जाएं और जीपीएस व चालान व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें