फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी विषय में था कमजोर, पेपर देने के लिए पंजाब से बुलाया दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पंजाबी विषय की परीक्षा में श्रीराम सेवा समिति स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी बनकर पेपर देने वाले आरोपी पंजाब के मूनक के गांव मनियाना निवासी और परीक्षार्थी गांव नहला निवासी को काबू किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि गांव नहला निवासी परीक्षार्थी को पंजाबी नहीं आती थी, इसलिए उसने पंजाब से अपने दोस्त को बुलाया था। उसका दोस्त पंजाबी विषष की परीक्षा दे रहा था। इस दौरान बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने जांच के दौरान पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पंजाबी विषय की परीक्षा में उड़नदस्ते ने जांच के दौरान तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े थे। दो फर्जी परीक्षार्थी श्रीराम सेवा समिति स्कूल और एक कन्या स्कूल में पकड़ा गया था।
रेगुलर और ओपन की जगह पहुंचे फर्जी परीक्षार्थी
बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में सबसे ज्यादा फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। ओपन के अलावा रेगुलर परीक्षार्थी की जगह भी दूसरे व्यक्ति परीक्षा देते मिले थे। फ्लाइंग ने क्यूआर कोड से स्कैन करके फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं।
विज्ञापन

कोट
पंजाबी विषय की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

-एसआई रामचंद्र, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें