फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिरथला ललोदा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 13 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पिरथला ललोदा रेलवे स्टेशन पर बची हुई ट्रेनों का ठहराव प्रशासन जल्द करवाए अन्यथा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। यह बात किसान नेता रमेश डांगरा ने कही।
विज्ञापन

रमेश ने कहा कि पिरथला ललोदा रेलवे स्टेशन पर पहले भी आंदोलन किया जा चुका है। इसके बाद कुछ ट्रेनें भी रुकी थीं। आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन के देश भर के बड़े नेता राकेश टिकट समेत अनेकों नेताओं ने भाग लिया था। रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही अन्य बची दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करेंगे लेकिन रेलवे विभाग ने हजारों ग्रामीणों से वादा खिलाफी की है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या जल्द हल करवाया जाए नही तो प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से राय लेकर दोबारा धरना देने पर मजबूर होंगे उन्हाेंने कहा कि 54635/36 हिसार लुधियाना पैंसेजर ट्रेन व 54604/03 लुधियाना चूरू पैंसेजर ट्रेन का ठहराव किया जाए जो कोरोना काल से बंद है। इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर 15 से 18 गांव की पंचायत ने राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला व लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा को पत्र दिया था लेकिन रेलवे बोर्ड बड़ोदा हाउस दिल्ली ने लेटर पर संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें