फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दृश्यता<bha>@</bha>35 मीटर...बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया, रात का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का

Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू रोड पर छाई धुंध के बीच से गुजरती कार। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण जिले में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घनी धुंध ने जनजीवन को प्रभावित किया, जिससे दृश्यता 35 मीटर तक सीमित हो गई। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और धूप खिली, जिससे ठंड से मामूली राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। रात के समय तापमान गिरने से खुले मैदानों और खेतों में पाला जमने की संभावना बनी रही। इसको लेकर किसान अपनी सब्जी फसलों को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने के उपाय कर रहे हैं।
सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि ठंड रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन यदि पाला जमता है तो सरसों और सब्जी फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों में सिंचाई करके रखें ताकि ठंड का असर कम हो। इस समय किसान लो टनल जैसे उपायों का सहारा लेकर अपनी फसलों को पाले से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

एचएयू के माैसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।
इसके अलावा 17 और 18 जनवरी को आंशिक बादलवाही और एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 जनवरी के बाद राज्य में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें