फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकार की अनदेखी, ग्रामीणों ने खुद बनाया पुस्तकालय

Fri, 01 Nov 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बादलगढ़ की लाइब्रेरी में उप​स्थित युवा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। जहां एक तरफ सरकार ने हर गांवों में आधुनिक लाइब्रेरी बनाने के मुहिम चला रखी है। वहीं दूसरी तरफ गांव बादलगढ़ की आंबेडकर नौजवान सभा के युवाओं और सरपंच के सहयोग से लाइब्रेरी तैयार कर दी है। जिसका शुक्रवार को हरियाणा स्थापना दिवस पर उद्घाटन किया गया। जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रूप में मास्टर अनिल पहुंचे।
इस दौरान सरपंच सतगुर ने कहा कि गांव बादलगढ़ के किसी भी बच्चे को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो उसका ग्राम पंचायत की ओर से हर संभव मदद करेंगे। भविष्य में एक आधुनिक लाइब्रेरी तैयार करवाने के लिए सरकार को दोबारा मांग पत्र भेजेगी।
विज्ञापन

सभा के सदस्य गुरप्रीत ने बताया कि गांव में लाइब्रेरी नहीं होने के कारण बहुत से युवा रतिया लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाते थे। जिस से उनको काफी आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था।
जिसको देखते हुए सभा सदस्यों ने कई बार सरकार को गांव में लाइब्रेरी बनाने का मांग पत्र भेजा लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। इसे देखकर गांव के सरकारी मास्टर अनिल, सरपंच सतगुरु सिंह और गांव बादलगढ़ के सरकारी नौकरी में लगे युवाओं ने मिलकर एक छोटी लाइब्रेरी तैयार कर ली।
विज्ञापन

ऐसे में अब गांव के युवाओं को लाइब्रेरी की सुविधा गांव में ही मिल सकेगी। इस मौके पर जरनैल सिंह जेली, गुरसेवक, गुरप्रीत, गग्गू, और सभा के सभी युवा सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें