फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग ने जिले के 9 प्राध्यापकों और 5 मुख्याध्यापकों को किया पदोन्नत, बने प्रिंसिपल

Fri, 01 Nov 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में तैनात प्राध्यापकों और मुख्याध्यापकों को पदोन्नत कर दिया है। पदोन्नत हुए अब प्रिंसिपल का सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पद संभालेंगे। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल अलॉट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

पदोन्नत होने वालों में जिले के नौ प्राध्यापक और पांच मुख्याध्यापक शामिल हैं। अहम बात यह है कि जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को प्रिंसिपल मिल जाएंगे। पद खाली होने के कारण व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। कई स्कूलों में प्राचार्य का प्राध्यापकों का प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार मिला हुआ है तो कहीं पर दूसरे स्कूल के प्राचार्य काम संभाल रहे हैं।
- ये प्राध्यापक बने प्रिंसिपल
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्राध्यापक उषा बंसल, श्रवण कुमार सिहाग, प्रदीप कुमार, गुरलाल सिंह, हेमा, परमजीत सिंह, हरमिंद्र सिंह, रामचंद्र दर्शना देवी प्रिंसिपल बने हैं। इसके अलावा गांव दैयड़ में तैनात राय सिंह, पीलीमंदोरी में तैनात अमर चंद्र, भोड़ा होशनाक में तैनात दलीप सिंह, बड़ोपल में तैनात विजय और ढाणी गोपाल में तैनात कश्मीरी लाल को हेड मास्टर से प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
छठी 9072
सातवीं 9732
आठवीं 10407
नौंवी 10657
दसवीं 8363
ग्यारहवीं 7959
बारहवीं 5596
- शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से प्रदेश में प्राध्यापकों और मुख्याध्यापकों को पदोन्नत किया गया है। प्रकिया के तहत इन्हें स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें