फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव नांगला-गाजूवाला मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान

Sun, 20 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव नांगला से गांव गाजूवाला की तरफ जाने वाली खराब हालत में सड़क
विज्ञापन
समैन। गांव नांगला से गाजूवाला की तरफ जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की हालत गांव नांगला से नांगली मोड़ तक सबसे ज्यादा खराब है। सड़क कई जगह से टूटी हुई है व बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन

गांव नांगला के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई जगह से टूटी हुई है। इस सड़क से गांव नांगला के ग्रामीण उकलाना शहर जाते हैं। इसके अलावा यह सड़क गांव नांगला को गाजूवाला, पिरथला व नांगली गांव से भी जोड़ती है।
इसके अलावा इस सड़क पर गांव नांगला में गेहूं का सरकारी खरीद केंद्र भी बना है। यहां गेहूं के सीजन में किसान गेहूं बेचने के लिए आते हैं। सड़क टूटी होने के कारण उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव नांगली के ग्रामीण नवदीप सिंह, दीपक, प्रमोद आदि ने कहा कि वह सड़क से गांव नांगला होते हुए टोहाना शहर जाते हैं। सड़क टूटी होने से उन्हें शहर जाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द नया बनाया जाए।
विज्ञापन



गांव नांगला से गाजूवाला की तरफ जाने वाली सड़क मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आती है। इस सड़क को वर्ष 2020 में बनाया गया था। इस सड़क को चौड़ाई 6 क्रम की है, जबकि मार्केटिंग बोर्ड केवल 5 क्रम तक चौड़ी सड़क बनाता है। इसलिए वह सड़क को बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखेंगे। तब तक सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन


- अक्षय वर्मा, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें