फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संकट की घड़ी के सजग प्रहरी मुस्तैदी और संयम का अभ्यास

Wed, 21 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस लाइन में अभ्यास करतते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में बुधवार को तीसरे दिन भी आयोजित मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। एसपी निकिता खट्टर ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर जवानों की मुस्तैदी, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाटर कैनन के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने का अभ्यास किया। इसके अलावा घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई गई।
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। संकट के समय धैर्य, संयम और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान कानून के दायरे में रहकर आवश्यकतानुसार बल का प्रयोग किया जाए। पुलिसकर्मी आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहें। आपात परिस्थितियों में समय पर की गई कार्रवाई किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें